- छात्रावास की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्वच्छता एवं पौधों के संरक्षण पर दिया जोर
अनूपपुर 22 नवंबर 2026/कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने शुक्रवार को जैतहरी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास परिसर, साफ-सफाई एवं छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान छात्रावास की व्यवस्थाओं को बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास परिसर में हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों का भी अवलोकन किया। परिसर में लगभग 50 पौधे लगे हुए पाए गए। उन्होंने पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं उनकी उचित वृद्धि के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने छात्रावास परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था तथा छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने तथा छात्राओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जैतहरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी, जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) तथा छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती सुनीता सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।













































