जल संरक्षण से नर्मदा परिक्रमा तक: जिला पंचायत सीईओ ने दिए विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

---Advertisement---
  • नर्मदा परिक्रमा पथ पर परिक्रमावासियों की सुविधा के लिए संकेतक तथा आश्रय स्थल का होगा निर्माण

अनूपपुर 21 नवंबर 2026/ जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिला पंचायत सभागार में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में नवीन कार्यों की स्वीकृति, जल गंगा संवर्धन अभियान 3.0 की कार्ययोजना, सुगम संपर्कता परियोजना, वीजीपीपी, सामग्री भुगतान, मजदूरी भुगतान के लंबित एफटीओ, गौशालाओं के संचालन एवं पूर्णता, पूर्ण कार्यों की जियो-टैगिंग तथा पूर्व के प्रगतिरत कार्यों की पूर्णता पर चर्चा की गई।

उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान 3.0 के अंतर्गत खेत तालाब, कंटूर ट्रेंच, कपिलधारा तालाब, निर्मल नीर, रिचार्ज शॉफ्ट, परकुलेशन टैंक एवं चेक डैम के कार्यों की प्लानिंग कर गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यों का तकनीकी परीक्षण सिपरी एप से कराने तथा तालाब जीर्णोद्धार में जल आवक एवं वेस्ट बैंड की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

सुगम संपर्कता मार्गों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सांदीपनि विद्यालयों के पहुंच मार्गों को प्राथमिकता देने तथा जिले में स्वीकृत सभी 14 मार्गों का कार्य इसी सप्ताह प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026 के आवंटन एवं व्यय प्रगति, वीजीपीपी, सामग्री भुगतान एवं लंबित मजदूरी एफटीओ की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा पूर्ण कार्यों की जियो-टैगिंग और प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने अपूर्ण गौशालाओं का निर्माण पूर्ण कर संचालन प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए।

जिला पंचायत सीईओ ने नर्मदा परिक्रमा पथ की प्रस्तावित कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए वीबी-जी राम जी योजना एवं ग्राम पंचायतों के माध्यम से आवश्यक कार्य कराने पर जोर दिया। उन्होंने परिक्रमावासियों की सुविधा के लिए एक सप्ताह में साइन बोर्ड एवं दिशा सूचक संकेतक लगाने तथा आश्रय स्थलों एवं अन्य अधोसंरचनाओं का निर्माण कराने के निर्देश दिए। साथ ही उपयुक्त समय पर पौधारोपण कराने को कहा।

बैठक में सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पीओ वीबीजीरामजी, कार्यपालन यंत्री आरईएस, सहायक यंत्री, उपयंत्री, लेखाधिकारी तथा सहायक कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment