‘चुप मत रहो, आवाज उठाओ’ बाल सुरक्षा सप्ताह में बच्चों को दिया गया जागरूकता संदेश

---Advertisement---

शहडोल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), शहडोल के आदेशानुसार AISECT संस्था द्वारा संचालित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के अंतर्गत बाल सुरक्षा सप्ताह (Child Safety Week 2026) के अवसर पर जिले के समस्त विकासखंडों में बुलिंग (Bullying) एवं साइबर बुलिंग के विरुद्ध व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

इस अभियान के तहत AISECT संस्था के माध्यम से जिले के सभी विकासखंडों में पदस्थ RKSK मास्टर ट्रेनर्स एवं AFHC काउंसलर्स द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र एवं फील्ड में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से किशोर-किशोरियों को बुलिंग के विभिन्न स्वरूपों, साइबर बुलिंग तथा इसके मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान किशोर-किशोरियों को किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार, उत्पीड़न अथवा असुरक्षित परिस्थिति में चुप न रहने तथा अपने अभिभावकों, शिक्षकों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें “Stop Right Now!” का संदेश देते हुए बताया गया कि न तो स्वयं किसी के साथ बुलिंग करें और न ही किसी अन्य के साथ होते हुए देखकर चुप रहें।

इसके अतिरिक्त साइबर बुलिंग से बचाव, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर AFHC काउंसलर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सहायता लेने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों में बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके लिए सुरक्षित, सम्मानजनक, सहयोगात्मक एवं बुलिंग-मुक्त वातावरण का निर्माण करना रहा।

जिले के समस्त विकासखंडों में आयोजित इन गतिविधियों को सफल बनाने में AISECT संस्था के अंतर्गत कार्यरत RKSK मास्टर ट्रेनर्स एवं सभी AFHC काउंसलर्स का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

AISECT संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दिशा-निर्देशों एवं CMHO शहडोल के मार्गदर्शन में RKSK कार्यक्रम के माध्यम से किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment