दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजीव कुकरेजा जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित है।
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री कुकरेजा जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। *पत्रकारिता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और समर्पण* ने उन्हें मीडिया जगत में विशिष्ट पहचान दिलाई। अपनी *सशक्त लेखनी और सरल, संवेदनशील कार्यशैली* के माध्यम से उन्होंने समाज और मीडिया जगत पर अमिट छाप छोड़ी।उनका निधन हिंदी पत्रकारिता जगत और संपूर्ण मीडिया बिरादरी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
दुःख की इस घड़ी में गहरी संवेदनाएँ के साथ ईश्वर से प्रार्थना हैं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
*!! ॐ शांति शांति शांति !!*
सीसी & पीआर विभाग
सीसीएल













































