शिशु स्वास्थ्य को लेकर जिला चिकित्सालय की पहल, माताओं को दिए गए जरूरी सुझाव

---Advertisement---

अनूपपुर 21 नवंबर 2026/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय नवजात सप्ताह के अंतर्गत जिला चिकित्सालय अनूपपुर में साँस अभियान (SAANS) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य टीम द्वारा उपस्थित माताओं और परिजनों को नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल, स्वच्छता एवं स्तनपान के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई।

इस दौरान बाल्यकालीन निमोनिया के लक्षणों की पहचान, रोकथाम एवं समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि शुरुआती लक्षणों की समय पर पहचान और उचित उपचार से शिशुओं के स्वास्थ्य की बेहतर सुरक्षा की जा सकती है तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment