योगी आदित्यनाथ के साथ काशी में सांसद सावित्री ठाकुर ने दिया “सही पोषण-देश रोशन” का संदेश

---Advertisement---

योगी आदित्यनाथ के साथ काशी में सांसद सावित्री ठाकुर ने दिया “सही पोषण-देश रोशन” का संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

काशी/धार, गुरुवार बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी में आज 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में धार-महू सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर विशेष रूप से सम्मिलित हुईं।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी, यूपी की मंत्री बेबी रानी मौर्य और मंत्री अनिल राजभर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और हजारों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर श्रीमती ठाकुर ने कहा कि “सही पोषण ही स्वस्थ जीवन का आधार नहीं, बल्कि सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की नींव है।” महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वस्थ भविष्य के बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पोषण अभियान और आंगनवाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से सरकार अंतिम पंक्ति के परिवार तक सुविधाएं पहुंचा रही है।

धार-महू क्षेत्र का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि यह अभियान हमारे जनजातीय अंचल धार, मनावर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां कुपोषण को दूर करने में हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनें सबसे बड़ी योद्धा हैं। इस अभियान को जन-आंदोलन बनाना होगा, जिसमें स्वयं सहायता समूह, जनप्रतिनिधि और आमजन की भागीदारी जरूरी है।

अंत में उन्होंने कहा कि ‘सही पोषण-देश रोशन’ नारे को हमें गांव-गांव तक पहुंचाना है, क्योंकि स्वस्थ बच्चा ही मजबूत भारत का आधार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment