अनूपपुर 05 नवम्बर 2026/ रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कोदो एवं कुटकी उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इससे पंजीयन नहीं करा सके किसानों को अतिरिक्त समय मिलेगा तथा वे निर्धारित अवधि में योजना के लिए अपना पंजीयन करा सकेंगे।
योजना के तहत किसानों से कोदो एवं कुटकी का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाएगा। उपार्जन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन के लिए जिले में निर्धारित केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। संबंधित विभागों द्वारा किसानों को पंजीयन प्रक्रिया एवं योजना की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पंजीयन कार्य सुगमता से संपन्न हो सके।
जिले के किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पंजीयन केंद्रों पर पहुंचकर 25 नवंबर 2026 तक कोदो एवं कुटकी उपार्जन के लिए अपना पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि समर्थन मूल्य पर उपार्जन योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।



























