न्यायालय परिसर से एसी का कॉपर पाइप चोरी करने वाले आरोपियों पर पुलिस की कार्यवाही

---Advertisement---
  •  चुनमुन कबाड़ी हुआ गिरफ्तार
  • चोरी का सामान खरीदने के आरोप में मनेन्द्रगढ़ के कबाड़ी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में, चिरमिरी पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मनेन्द्रगढ़/चिरमिरी। व्यवहार न्यायालय चिरमिरी परिसर में लगे एयर कंडीशनर (एसी) के कॉपर पाइप चोरी करने के मामले में चिरमिरी पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मनेन्द्रगढ़ निवासी रियाजुद्दीन उर्फ चुनमुन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस कार्यवाही के साथ ही चोरी की घटना में शामिल आरोपियों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले तक भी पुलिस पहुंच गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 सितंबर 2026 को मनीष कुमार पैकरा निवासी बी-टाइप गोदरीपारा ने व्यवहार न्यायालय चिरमिरी में आवेदन देकर शिकायत की थी कि न्यायालय परिसर में लगे एसी का कॉपर पाइप अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 337/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की जांच के दौरान थाना प्रभारी चिरमिरी निरीक्षक वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर छोटाबाजार निवासी जितेश कुमार को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी अजय उर्फ अज्जू सोनवानी निवासी बड़ा बाजार के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों ने चोरी किये गये कॉपर पाइप को मनेन्द्रगढ़ स्थित चुनमुन की कबाड़ दुकान में बेचना बताया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर पूर्व में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।

इसी मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी रियाजुद्दीन उर्फ चुनमुन पिता सिराजुद्दीन निवासी मनेन्द्रगढ़ की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने 4 नवंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चिरमिरी निरीक्षक वासुदेव परगनिहा, सहायक उपनिरीक्षक विपिन मिंज, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक और आरक्षक सुरेश तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एमसीबी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment