पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न

---Advertisement---
  • नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खड़िया परियोजना के विस्तारीकरण को लेकर पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया गया आश्वासन

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के उत्तर प्रदेश स्थित खड़िया क्षेत्र की परियोजना के विस्तारीकरण को लेकर 4 नवंबर 2026 को पर्यावरणीय जनसुनवाई का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जनसुनवाई की अध्यक्षता एसडीएम वैढ़न श्री सुरेश जादव ने की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री रतिपाल ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जनसुनवाई में जिला प्रशासन, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा एनसीएल प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

जनसुनवाई के दौरान परियोजना के विस्तारीकरण से जुड़े विभिन्न पर्यावरणीय पहलुओं, स्थानीय क्षेत्र पर संभावित प्रभावों तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रस्तावित उपायों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं तथा उनकी आपत्तियों, सुझावों और अपेक्षाओं को सुनवाई प्रक्रिया के अंतर्गत दर्ज किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने परियोजना के विस्तारीकरण से संबंधित विभिन्न प्रश्न, समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। एनसीएल प्रबंधन की ओर से पर्यावरण अधिकारी श्री रोहित गुप्ता ने ग्रामीणों द्वारा उठाए गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का क्रमवार उत्तर दिया तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति प्रबंधन की संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल किए जाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर एसडीएम वैढ़न श्री सुरेश जादव, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री रतिपाल ठाकुर, एनसीएल खड़िया क्षेत्र से श्री के डी जैन महाप्रबंधक खड़िया क्षेत्र सहित विभागाध्यक्ष, जेसीसी व श्रमिक संघ प्रतिनिधि एवं एनसीएल मुख्यालय के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, ग्रामीणजन तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समूची जनसुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस आयोजन ने परियोजना विकास, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और स्थानीय समुदाय की सहभागिता के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment