तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत वेंकटनगर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को किया जागरूक

---Advertisement---
  • तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की दी जानकारी, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

अनूपपुर 05 नवम्बर 2026/ युवाओं को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय वेंकटनगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तंबाकू एवं निकोटिन के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी देकर तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी डॉ. अंजलि सिंह एवं आरकेएसके काउंसलर इंद्रावती सिंह उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकुमार सिंह सहित प्राध्यापकगण एवं महाविद्यालयीन स्टाफ की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सेमिनार में तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों, कैंसर तथा अन्य गंभीर बीमारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त परिसर एवं तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। अभियान के माध्यम से युवाओं में तंबाकू सेवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने, तंबाकू उत्पादों के उपयोग को हतोत्साहित करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 5, 2026

November 5, 2026

November 5, 2026

November 5, 2026

November 5, 2026

November 5, 2026

Leave a Comment