कोल इंडिया स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दीक्षा महिला मंडल द्वारा मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

---Advertisement---

कोल इंडिया स्थापना दिवस के अवसर पर आज सेंट्रल हॉस्पिटल, बीसीसीएल में दीक्षा महिला मंडल, बीसीसीएल की ओर से मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीक्षा महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष श्रीमती नीता कुमार ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच फलों की टोकरी का वितरण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं संसाधनों के संबंध में चिकित्सकों से चर्चा की और मरीजों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने कहा कि कोल इंडिया स्थापना दिवस केवल एक संस्थान की गौरवशाली यात्रा और उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों एवं सेवा भाव को भी पुनः स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचाररत मरीजों के बीच फल वितरण का उद्देश्य उनके प्रति आत्मीयता एवं अपनत्व व्यक्त करने के साथ उनके मनोबल को बढ़ाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करना है। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण और सेवाभाव की सराहना करते हुए मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कार्यक्रम में सीएमओ (सीएचडी) डॉ. बंदना, डॉ. अलका सिंह (विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग), डॉ. विनीता वर्मा (विभागाध्यक्ष, सीडी), डॉ. रश्मि रैना (विभागाध्यक्ष, नेत्र विभाग), डॉ. विकसित जयपुरियार (मेडिसिन) सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 5, 2026

November 5, 2026

November 5, 2026

November 5, 2026

November 5, 2026

November 5, 2026

Leave a Comment