बस स्टैंड के यात्री प्रतिक्षालय में छिपकर बैठा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

---Advertisement---
  • 10 हजार रुपये का गांजा जब्त

बिजुरी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बिजुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 714 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 4 नवंबर 2026 को बिजुरी पुलिस कस्बा भ्रमण पर थी। इसी दौरान न्यू बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतिक्षालय की परछी में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में प्रकाश के नीचे बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह छिपने और भागने का प्रयास करने लगा। उसके पास रखे झोले को लेकर संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बृजेश कुमार शर्मा पिता स्व. दीपनारायण शर्मा, उम्र 43 वर्ष, निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी बताया। उसके पास मौजूद पीले-काले रंग के प्लास्टिक के झोले की तलाशी लेने पर उसमें हरी-सूखी पत्तियां, डंठल और बीज युक्त मादक पदार्थ मिला। आरोपी ने पूछताछ के दौरान उसे गांजा होना स्वीकार किया। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 714 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये है, जब्त किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गांजा राजेन्द्र द्विवेदी निवासी देवगंवा, थाना कोतमा से खरीदकर लाना बताया है। मामले में धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है तथा गांजा सप्लाई के नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अंकित सोनी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में बिजुरी थाना निरीक्षक विकास सिंह की भूमिका उल्लेखनीय रही। निरीक्षक विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधि पर सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को मौके से पकड़ा और उसके कब्जे से गांजा बरामद किया। मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार की जा रही इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की पुलिस की सक्रियता सामने आई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment