TI हत्याकांड में कांग्रेस प्रभारी का नाम आने पर सियासत गरमाई

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

*धार। शहीद पुलिस अधिकारी दिलीप पुरी हत्याकांड को लेकर प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी राहुल जायसवाल का नाम हत्याकांड में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आने और हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ पार्टी से जुड़े पदाधिकारी पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शहीद पुलिस अधिकारी के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इसे कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए राजनीतिक संवेदना का दिखावा करार दिया।

विरोधियों का कहना है कि शहीद के परिवार के प्रति सच्ची संवेदना केवल शोक जताने से नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने की मांग से साबित होगी। हत्याकांड के आरोपियों पर बिना राजनीतिक दबाव के कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

अब सवाल उठ रहा है कि शहीद के सम्मान और न्याय की बात करने वाली कांग्रेस अपने ही पदाधिकारी पर लगे गंभीर आरोपों पर क्या जवाब देगी?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment