अनूपपुर 05 नवम्बर 2026/ जिले के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों एवं उनके लेखा लिपिकों के क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से आईएफएमआईएस केयर थीम पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित ई-दक्ष केंद्र में आयुक्त कोष एवं लेखा के निर्देशानुसार आयोजित प्रशिक्षण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वित्तीय तथा लेखा संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान आईएफएमआईएस केयर थीम के अंतर्गत विभिन्न वित्तीय प्रक्रियाओं की व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। इसका उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वित्तीय कार्यों के निष्पादन में दक्ष बनाना तथा शासकीय लेखा संबंधी कार्यों को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित करना था।

दो दिवसीय प्रशिक्षण 4 एवं 5 नवम्बर को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों ने अपने लेखा लिपिकों के साथ सहभागिता की।



























