धार में अवैध मादक, विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थों पर सख्ती, 7 उपखंडों में संयुक्त निरीक्षण दल गठित

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार, जिले में अवैध मादक, विस्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थों के निर्माण, भंडारण और विक्रय पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने संयुक्त निरीक्षण दल गठित किए हैं। यह दल एसडीएम के नेतृत्व में काम करेंगे।

जिले के सभी 7 उपखंड धार, बदनावर, सरदारपुर, कुक्षी, मनावर, धरमपुरी एवं पीथमपुर में टीमें बनाई गई हैं। दल में एसडीएम, एसडीओपी/सीएसपी, औषधि निरीक्षक और उद्योग विभाग के महाप्रबंधक शामिल हैं।

दल जिले की सभी निर्माण इकाइयों, केमिकल, ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थों का भंडारण व उपयोग करने वाले परिसरों की गहन जांच करेंगे। बंद पड़ी इकाइयों की भी जांच होगी, ताकि वहां अवैध गतिविधि का पता चल सके। पुलिस के माध्यम से संचालकों के आपराधिक इतिहास और एनडीपीएस मामलों का भी सत्यापन होगा।

जरूरत पड़ने पर सहायक आयुक्त आबकारी दीपक अवस्थी, सीएमएचओ डॉ. अनीता सिंगारे और आयुष अधिकारी डॉ. रमेशचन्द्र मुवेल से सहयोग लिया जाएगा। सभी दलों को एक सप्ताह के भीतर संयुक्त हस्ताक्षर के साथ प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 5, 2026

November 5, 2026

November 5, 2026

November 5, 2026

November 5, 2026

November 5, 2026

Leave a Comment