श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक । मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में श्रावण मास के प्रथम दिवस नवागत कलेक्टर श्री रत्नाकर झा का आगमन हुआ । अमरकंटक पहुंचकर उन्होंने मां नर्मदा मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा उद्गम स्थल पर दर्शन कर प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि की कामना की ।
इस अवसर पर नर्मदा मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित कामता प्रसाद द्विवेदी , रूपेश द्विवेदी (बबलू) , धर्मेंद्र द्विवेदी (पप्पू महाराज) एवं कर्मचारी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
पूजन-अर्चन के पश्चात कलेक्टर श्री झा ने शासकीय उद्यानिकी परिसर का निरीक्षण किया । उन्होंने वहां संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी कर्मचारियों से प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्री झा अमरकंटक से अपने आगामी प्रवास हेतु प्रस्थान कर गए ।
श्रावण मास के प्रथम दिवस नवागत कलेक्टर के अमरकंटक आगमन को स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने विशेष महत्व का अवसर माना ।
















