राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ संवाद 19 सितंबर को इंदौर में, पीथमपुर में तैयारियां तेज..

---Advertisement---

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ संवाद 19 सितंबर को इंदौर में, पीथमपुर में तैयारियां तेज..

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पीथमपुर में कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पीथमपुर पहुंचे और स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है और युवा सीधे राहुल गांधी से संवाद करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने युवाओं से 19 सितंबर को बड़ी संख्या में इंदौर पहुंचने की अपील की।

वहीं, युवक कांग्रेस अध्यक्ष जाफिर कुरैशी ने बताया कि युवक कांग्रेस की टीमें स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटरों में जाकर QR कोड के जरिए छात्रों का डिजिटल पंजीयन कर रही हैं।

पीथमपुर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश पटेल ने बताया कि कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद और वरिष्ठ नागरिक पिछले कुछ दिनों से शिक्षण संस्थानों का दौरा कर छात्रों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
.

बाइट
उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष
(कार में)

बाइट
सुरेश पटेल, वरिष्ठ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment