अनूपपुर 18 नवंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रत्नाकर झा के मार्गदर्शन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बलबीर रमन के नेतृत्व में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा एवं भावी मतदाताओं में मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 2 से 7 नवंबर तक 46 संस्थाओं के 445 विद्यार्थियों ने निबंध तथा 42 संस्थाओं के 210 विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके साथ ही तीन महाविद्यालयों की सहभागिता रही। 10 से 13 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से दोनों प्रतियोगिताओं में 30-30 विद्यार्थियों का चयन किया गया चयनित विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता की।
कार्यक्रम में एसडीएम अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल, निर्वाचन साक्षरता क्लब की नोडल अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा, प्राचार्य पीएम श्री शासकीय तुलसी महाविद्यालय श्री अनिल सक्सेना, श्री अजय कुमार जैन, श्री संतोष कुमार परस्ते, पर्यटन प्रबंधक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड श्री अजय अग्रवाल, विद्यालयीन स्टाफ एवं प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित रहे।











































