जनभागीदारी से जल संरक्षण की मिसाल, दारसागर के जोगी नाला में किया गया बोरी बन्धान

---Advertisement---
  • जल संचय अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान कर जल स्रोतों के संरक्षण का लिया संकल्प

अनूपपुर 19 नवंबर 2026/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अनूपपुर के मार्गदर्शन में संचालित जल संचय अभियान के अंतर्गत विकासखंड अनूपपुर के सेक्टर क्रमांक-04 स्थित ग्राम दारसागर के जोगी नाला में बोरी बन्धान कार्य किया गया। जल संरक्षण की इस पहल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर जनभागीदारी का परिचय दिया।

बोरी बन्धान का उद्देश्य वर्षा जल को संरक्षित कर भूजल स्तर में वृद्धि करना तथा जल के प्राकृतिक बहाव को नियंत्रित कर जल स्रोतों के पुनर्जीवन को बढ़ावा देना है। इस पहल से क्षेत्र में जल उपलब्धता बढ़ाने के साथ पशु-पक्षियों एवं वन्यजीवों के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में परामर्शदाता शिवानी सिंह, कृष्णा देवी एवं मुस्कान केवट, ग्राम पंचायत सरपंच पाल सिंह, भीष्मादेव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गंभीरवाटोला के अध्यक्ष रोशनलाल एवं सचिव रमेशलाल बरतराई, प्यारी नंबर-2 के दशरथ सिंह तथा पकरिया की अध्यक्ष नीतू रजक सहित CMCLDP के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर सभी सहभागियों ने सामूहिक श्रमदान के माध्यम से बोरी बन्धान कार्य को संपन्न कराया। साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन से जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आने तथा जल संचय के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

Leave a Comment