AICC पर्यवेक्षक भाई जगताप ने अनूपपुर में भरी हुंकार, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ चौपाल में संगठन को किया मजबूत

---Advertisement---

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक भाई जगताप गुरुवार, 19 नवंबर को अनूपपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया और अनूपपुर व कोतमा विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपालों को संबोधित किया।
प्रवास की शुरुआत सुबह जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा चौक से हुई। सेवादल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एआईसीसी पर्यवेक्षक भाई जगताप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘आयरन लेडी’ इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ग्राम खाड़ा और फुलकोना में सजी चौपाल
बूथ स्तर पर ‘वोट रक्षक’ की नियुक्ति पर चर्चा

दोपहर में अनूपपुर विधानसभा के ग्राम खाड़ा और इसके बाद कोतमा विधानसभा के ग्राम फुलकोना में भाई जगताप के मुख्य आतिथ्य में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। दोनों ही स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में विधानसभा के सभी बूथों पर ‘वोट रक्षक’ की नियुक्ति करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार रखे।

  • 26 नवंबर को भोपाल पहुंचने का आह्वान

चौपाल को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक भाई जगताप ने क्षेत्र के मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आगामी 26 नवंबर को जिले की दोनों विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं और आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने सफल आयोजन के लिए अनूपपुर विधानसभा कार्यक्रम के संयोजक रमेश सिंह, कोतमा विधानसभा के संयोजक डॉ. व्ही.पी.एस. चौहान सहित सभी जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और मंडलम अध्यक्षों को बधाई दी। इस दौरान समस्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर प्रभारी अजय सिंह एवं अनूपपुर विधानसभा कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह तथा कोतमा विधानसभा कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनील सराफ, डॉ. व्ही पी एस चौहान, जेपी श्रीवास्तव सहित दोनों क्षेत्रों के जिला कांग्रेस पदाधिकारी, मोर्चा संगठन, विभाग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष व पदाधिकारीगण, वर्तमान पूर्व जनप्रतिनिधिगण, ब्लॉक, नगर, मंडलम, पंचायत, अध्यक्ष व पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

Leave a Comment