ब्यूरो शैलेंद्र जोशी
अखिल भारत हिंदू महासभा इंदौर के जिला कार्यालय मंत्री श्री मुनेश गुप्ता जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सुरेश पाठक, इंदौर जिला अध्यक्ष श्री विक्रम डोडिया, युवा नगर अध्यक्ष श्री अंकित रिंगे एवं नगर संपर्क प्रमुख श्री नितिन खरगोनकर उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने श्री मुनेश गुप्ता जी को फूल-माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
इस दौरान सभी ने मिलकर स्वल्पाहार किया और संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों पर भी स्नेहपूर्ण चर्चा हुई। वातावरण पूरी तरह आत्मीयता और उत्साह से भरा रहा।










































