22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, सभी बच्चों को खुराक पिलाने के निर्देश

---Advertisement---
  • पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के निर्देश, सांस अभियान एवं राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का भी हुआ शुभारंभ

अनूपपुर 19 नवंबर 2026/ जिले में 22 से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए 18 नवंबर को एसडीएम अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों, निर्धारित कार्ययोजना एवं लक्ष्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में एएनएम, सीएचओ, आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा सुपरवाइजर को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशित किया गया कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें। अभियान के दौरान कोई भी बच्चा खुराक पीने से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष सतर्कता बरतते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्य किया जाए।

बैठक में सांस अभियान एवं राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का भी शुभारंभ किया गया। इस दौरान संबंधित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दोनों अभियानों के उद्देश्यों के अनुरूप जनजागरूकता बढ़ाने तथा स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

Leave a Comment