कल्याण भवन (एचआरडी) में भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास से जुड़े प्रावधानों पर क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन

---Advertisement---

कल्याण भवन (एचआरडी) में भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास से जुड़े प्रावधानों पर क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन

बीसीसीएल द्वारा कल्याण भवन (एचआरडी) में आज मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों हेतु ‘कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑन लैंड एक्विजिशन, रिसेटलमेंट एंड रिहैबिलिटेशन (एलएआरआर)’ विषय पर एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन से जुड़े वैधानिक प्रावधानों की बेहतर समझ विकसित करना तथा अधिनियम के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के संबंध में अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों को भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में बाजार मूल्य निर्धारण से जुड़े विभिन्न विधिक एवं व्यवहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया तथा विषय से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए विभिन्न समसामयिक विषयों पर अद्यतन जानकारी साझा की गई।

‘Market Value Determination under RFCTLARR Act for CBA Acquisition – Clarification’ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं विभागों के 25 अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें बरौरा, ब्लॉक-II, गोविंदपुर, कतरास, सिजुआ, कुसुंडा, पीबी, बस्ताकोला, लोदना, ईजे एरिया, डब्ल्यूजे एरिया, सीवी एरिया, वाशरी डिवीजन तथा मुख्यालय के एस्टेट, लीगल, आईएमपी, वित्त एवं पी एंड पी विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

इस अवसर पर सेंटर फॉर मैनेजमेंट ऑफ लैंड एक्विजिशन, आरआर (सीएमएलएआरआर) की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमी नायर ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने RFCTLARR Act के अंतर्गत CBA Acquisition में बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित प्रावधानों एवं उनके व्यावहारिक अनुप्रयोग पर विस्तृत जानकारी साझा की। दो तकनीकी सत्रों में उन्होंने विषय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं, व्यावहारिक चुनौतियों एवं उनके समाधान इत्यादि पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों तथा व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को एक्ट की विस्तृत जानकारी प्रदान की और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास से जुड़ी समकालीन चुनौतियों, विधिक प्रक्रियाओं तथा उनके प्रभावी अनुपालन पर डॉ. नायर के साथ सार्थक विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (खनन/एचआरडी) श्री सुधाकर प्रसाद, प्रबंधक (खनन) श्री सुमित कुमार सहित एचआरडी के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बीसीसीएल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अधिकारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने, निर्णय प्रक्रिया को अधिक त्वरित एवं पारदर्शी बनाने तथा अधिनियम के प्रभावी अनुपालन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment