कलेक्टर रत्नाकर झा का औचक निरीक्षण, वेयरहाउस में धान की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच

---Advertisement---

अनूपपुर 20 नवंबर 2026- कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम छुल्हा स्थित महावीर वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में भंडारित धान की गुणवत्ता, उपलब्ध स्टॉक, संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भंडारित धान के स्टॉक की मैपिंग सुनिश्चित करने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा व्यवस्थित भंडारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्टॉक के भौतिक सत्यापन एवं वेरिफिकेशन की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए नियमित सत्यापन और अभिलेखों का उचित संधारण सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने वेयरहाउस में स्टॉक के भौतिक सत्यापन एवं वेरिफिकेशन की प्रक्रिया की भी जानकारी ली। इस पर शाखा प्रबंधक ने बताया कि प्रत्येक तीन माह में भंडारित धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया जाता है। कलेक्टर ने स्टॉक का नियमित सत्यापन एवं अभिलेखों का उचित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने वेयरहाउस परिसर एवं पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, आवागमन के लिए पहुंच मार्ग को व्यवस्थित करने तथा भंडारित धान की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेयरहाउस के सुव्यवस्थित संचालन एवं भंडारित धान की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री कमलेश पुरी, शाखा प्रबंधक वेयरहाउस कॉरपोरेशन श्रीमती प्रियंका पठारिया सहित अन्य संबंधित आधिकारिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment