- जन विश्वास अभियान अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ ने कांसा,बैहार,भेलमा,गोबरी,खोलाडी के पंचायत दस्तावेजीकरण कार्य का लिया जायजा
- निर्माण कार्य,नल-जल संचालन व उप स्वास्थ्य केंद्र खोलाडी का जिपं सीईओ ने किया निरीक्षण
अनूपपुर,20 नवंबर 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत गौरेला में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- 2026 के तहत आयोजित शिविर के तहत विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्र के कार्यों तथा ग्राम पंचायत कार्यालयो का जायजा लिया गया।
जिला पंचायत सीईओ ने जैतहरी जनपद के ग्राम पंचायत
कांसा,बैहार,भेलमा,खोलाडी के ग्राम पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर दस्तावेजों के संधारण तथा विकास कार्य का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पीएचई के ईई,उप यंत्री, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी रावेन्द्र पटेल,सहायक यंत्री, उप यंत्री तथा संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव ग्राम रोजगार सहायक आदि उपस्थित रहे।

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत बैहार में दस्तावेजों का संधारण व्यवस्थित नही मिलने पर नाराजगी जताई गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कार्यों में सुधार तथा रिकॉर्ड के संधारण सम्बंधित निर्देश दिए।
उन्होंने विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन तथा ग्राम पंचायत में सभी आवश्यक दस्तावेज संधारण से संबंधित निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान जिपं सीईओ ने ग्राम पंचायत दुधमनिया मे मेन रोड से बंधवाटोला पहुंच मार्ग, ग्राम पंचायत बैहार में प्राकृतिक झरना के जल संरक्षण संरचना बाबली (टाका) ग्राम पंचायत भेलमा में जनजाति बस्तियों तक पहुंच मार्ग व ग्राम पंचायत खोलाडी के उप स्वास्थ्य केंद्र तथा तथा विभिन्न ग्राम पंचायत के नल जल योजना के कार्यों का निरीक्षण कर सबंधितो को निर्देश दिए।










































