- निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला स्थान
अनूपपुर 20 नवंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के माध्यम से जिले में आयोजित जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।
जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में कोतमा विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतमा के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी श्रेयांश चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र की संकल्प महाविद्यालय की बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अर्पणा विश्वकर्मा ने द्वितीय तथा पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी विपिन चन्द्रवंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर की कक्षा 10वीं की छात्रा डिम्पल देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कार विधि महाविद्यालय अनूपपुर की एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा सौम्या सोनवानी ने द्वितीय तथा कोतमा विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतमा के कक्षा 12वीं के विद्यार्थी श्रेयांश चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान पर सरवन्या सोनवानी, पंचम पर शीला पाव, षष्ठम पर अनुराग सेन, सप्तम पर भारती सिंह, अष्टम पर वन्दना गुप्ता, नवम पर अर्चना देवी तथा दशम स्थान पर तुलसी देवी रहीं।
इसी प्रकार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान पर संदीप यादव, पंचम पर सतीश कुमार, षष्ठम पर उमाशंकर सिंह, सप्तम पर ओमवती गौड़, अष्टम पर तमन्ना मरावी, नवम पर विपिन चन्द्रवंशी तथा दशम स्थान पर रूपेश तिवारी रहे।










































