‘बाल विवाह नहीं होने देंगे’ विधायक फुंदेलाल सिंह ने दिलाई सामूहिक शपथ

---Advertisement---

अनूपपुर 20 नवंबर 2026/ बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत पुष्पराजगढ़ विधायक श्री फुंदेलाल सिंह ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने तथा समाज में जागरूकता लाने के लिए सभी से अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

शपथ के दौरान बाल विवाह को सामाजिक बुराई एवं कानून का उल्लंघन बताते हुए कहा गया कि यह बालिकाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधक है तथा उनके सपनों को साकार होने से रोकता है। बाल विवाह की रोकथाम के लिए परिवार और समाज की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया।

इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि वे बाल विवाह के खिलाफ हरसंभव प्रयास करेंगे तथा अपने परिवार और पड़ोस में किसी भी बालिका का बाल विवाह नहीं होने देंगे। साथ ही बाल विवाह के किसी भी प्रयास की जानकारी पंचायत एवं संबंधित प्रशासन को देने की शपथ ली।

शपथ में सभी बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करने तथा बाल विवाह की रोकथाम के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment