धामनोद बड़वाह सर्वे को लेकर किसान असंतुष्ट बड़े आंदोलन की चेतावनी
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धामनोद रोड का सर्वे सुरु धामनोद बहवाह मार्ग के सर्वे को लेकर किसानों में असमंजस की स्थिति कई आपत्तियां, मुआवजे की दर बढ़ाने की मांग mprdc & राजस्व अमला लगा सघनता के साथ भूमि सर्वे में
एंकर ,,धामनोद बहवाह फोरलेन मार्ग के सर्वे को लेकर दावा-आपत्ति की प्रक्रिया के बीच किसानों ने मुआवजे की दरों को लेकर कई आपत्तियां दर्ज कराई हैं। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीनों का मुआवजा पुराने रेट और कम दरों के आधार पर निर्धारित किया जा रहा है, जबकि वर्तमान समय में जमीनों की कीमत लाखों रुपये हो चुकी है।मामले की जानकारी मिलने पर सर्वे करने वाली कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं नायब तहसीलदार टप्पा कार्यालय के राजेश भिंडे, पटवारी, आरआई सहित संबंधित अधिकारी और किसानों के बीच चर्चा हुई। किसानों ने मांग रखी कि उन्हें वर्तमान गाइडलाइन और जमीन की वास्तविक कीमत के आधार पर उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों ने यह भी आपत्ति जताई कि कुछ जमीनों को उपजाऊ होने के बावजूद सूखी जमीन के रूप में दर्ज किए जाने की बात सामने आ रही है, जिससे मुआवजे की राशि कम हो सकती है। नहर के किनारे आने वाली जमीनों को लेकर भी किसानों ने दावा-आपत्ति दर्ज कराई है
मौके पर अधिकारी किसानों की आपत्तियों और दस्तावेजों की जानकारी ले रहे हैं।इधर कई किसान असमंजश में है उनका नाम की जगह किसी का नाम आ रहा है एक किसान की पीड़ा है की पहले उसकीं जमीन नहर में गई और अब रोडम ेजा रही है इसके अलावा उसके पास अब कोई कमाई का साधन नहीं है किसानों का कहना है कि उनकी जमीन अधिग्रहित होने की स्थिति में उन्हें उचित और अधिकतम मुआवजा मिलना चाहिए। इस कार्य को शीघ्रता से पूर्ण किया जाना शाशन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है और महाकुम्भ के पहले इस रोड का तैयार होना भी जरूरी है
बाइट -01 भग्गू किसान पलासिया
02 दिनेश पटेल भारतीय किसान संघ मालवा प्रान्त तहसील अध्क्षय
03 राजेश भिंडे नायब तहसीलदार धामनोद


































































