दैनिक विनय उजाला का राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 : धार के योग शिक्षक रमेश चंद्र कश्यप सम्मानित

---Advertisement---

दैनिक विनय उजाला का राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 : धार के योग शिक्षक रमेश चंद्र कश्यप सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

उज्जैन/धार। प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक विनय उजाला द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 समारोह उज्जैन में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में साहित्य, शिक्षा, योग और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री *पद्मिनी कोल्हापुरे* ने अपने कर-कमलों से सभी सम्मानित जनों को शॉल, श्रीफल, माला एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस गरिमामय मंच पर *धार जिले के वरिष्ठ योग शिक्षक श्री रमेश चंद्र कश्यप जी* को *योग, स्वास्थ्य एवं भारतीय संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान* के लिए *राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026* से सम्मानित किया गया।

श्री कश्यप जी धार जिले में पिछले कई वर्षों से योग के माध्यम से जन-जागरूकता का कार्य कर रहे हैं। वे नियमित योग शिविर, विद्यालयों में योग प्रशिक्षण और निःशुल्क योग कक्षाओं के माध्यम से सैकड़ों युवाओं व नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके इस समर्पित योगदान को मंच से विशेष रूप से सराहा गया।

इसी समारोह में मध्यप्रदेश लेखक संघ उज्जैन से जुड़े वरिष्ठ साहित्यकार सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलानुशासक *डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा* सहित अन्य साहित्यकारों को भी साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शहर के साहित्यकार, पत्रकार, शिक्षाविद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment