ब्रेकिंग न्यूज सीधी से
सीधी जिले के थाना सेमरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत मनकीसर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, एक लाखों की मुर्रा भैंस और एक बकरी की दर्दनाक मौत, चरवाहा घायल
सीधी जिले के थाना सेमरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत मनकीसर में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही के कारण राजेश साहू पिता लाला मन साहू मनकीसर एक लाख रुपए की कीमत की भैंस चपेट बड़ा हादसा हो गया। खुले एवं जमीन पर लटक रहे एलटी विद्युत तार की चपेट में आने से लगभग एक लाख रुपये मूल्य की मुर्रा भैंस तथा एक बकरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पशु चरा रहा चरवाहा भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की तत्परता से सुरक्षित बचा लिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार बिजली विभाग ने एलटी लाइन को नियमों के विपरीत खंभों के बजाय हरे पेड़ों में बांधकर खींच रखा है, जिससे कई स्थानों पर तार जमीन तक लटक रहे हैं। इस गंभीर समस्या की शिकायत जेई से लेकर कलेक्टर जनसुनवाई तक लगभग चार माह पूर्व की जा चुकी थी, लेकिन आज तक कोई सुधार कार्य नहीं किया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, मृत पशुओं के मालिक को उचित क्षतिपूर्ति दी जाए तथा पूरे क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइन का तत्काल सुधार कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद और जानलेवा घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।















