बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन प्रणालियों का निरीक्षण एवं अनुरक्षण अभियान आयोजित

---Advertisement---

कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बीसीसीएल में 16 जून से 30 जून तक आयोजित किए जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के चौथे दिन आज कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) प्रणालियों के निरीक्षण, अनुरक्षण एवं रखरखाव संबंधी विशेष अभियान चलाया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वर्षा जल संचयन प्रणालियों के प्रभावी संचालन, संरचनात्मक स्थिति तथा नियमित अनुरक्षण का निरीक्षण कर जल संरक्षण एवं सतत संसाधन प्रबंधन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया गया।

अभियान के अंतर्गत अधिकारियों एवं संबंधित विभागों की सक्रिय सहभागिता से विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित वर्षा जल संचयन प्रणालियों का निरीक्षण किया गया तथा उनके समुचित रखरखाव एवं प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक उपायों की समीक्षा की गई। इस दौरान जल संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

इसी क्रम में चांच विक्टोरिया (सीवी), पुटकी बलिहारी (पीबी) तथा ब्लॉक 2 में स्थापित वर्षा जल संचयन प्रणालियों का निरीक्षण एवं अनुरक्षण कार्य किया गया। इसके साथ ही बीसीसीएल के अन्य सभी क्षेत्रों में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वर्षा जल संचयन प्रणालियों की कार्यशीलता, रखरखाव एवं संरक्षण की समीक्षा करते हुए आवश्यक निरीक्षण संबंधी गतिविधियाँ संचालित की गईं।

उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल में 16 जून से प्रारंभ ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत प्रथम दिन कंपनी मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रों में स्वच्छता शपथ, एंटी-लिटरिंग जागरूकता गतिविधियों एवं स्वच्छता संदेशों के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया था। दूसरे दिन केंद्रीय चिकित्सालय, धनबाद सहित विभिन्न क्षेत्रीय अस्पतालों एवं डिस्पेंसरियों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा दिया गया। तीसरे दिन कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों में तालाबों, जल स्रोतों, पानी टंकियों, कॉलोनियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई तथा झाड़ियों एवं अनावश्यक वनस्पतियों की कटाई जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में आज चौथे दिन वर्षा जल संचयन प्रणालियों के निरीक्षण एवं अनुरक्षण के माध्यम से जल संरक्षण तथा पर्यावरणीय स्थिरता को प्रोत्साहित करने की दिशा में विशेष गतिविधियाँ संचालित की गईं।

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी दिनों में सिग्नेचर अभियान, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता, स्वच्छता प्रशिक्षण, पौधारोपण अभियान, साइबर स्वच्छता जागरूकता सत्र, स्वच्छता रैली तथा धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

Leave a Comment