आबकारी और पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब बनाने वाली हाथ भट्ठियां नष्ट।

---Advertisement---

आबकारी और पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब बनाने वाली हाथ भट्ठियां नष्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धामनोद के बूटी नाले क्षेत्र में आबकारी और पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब बनाने वाली हाथ भट्टियों को किया गया ध्वस्त, बड़ी मात्रा में महुआ लहान नष्ट… ड्रम और शराब बनाने की सामग्री जब्त

धार जिले के धामनोद बूटी नाला क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज गुरुवार को बूटी नाले क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के लिए धार जिला आबकारी विभाग की टीम के साथ धामनोद थाना, मांडव थाना सहित आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। संयुक्त अभियान में करीब 50 अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अवैध शराब और जहरीली शराब के मामलों के बाद शासन के निर्देश पर महुआ लहान, हाथ भट्टी और कच्ची शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बूटी नाले क्षेत्र में कार्रवाई की गई। मौके पर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के लिए संचालित हाथ भट्टियां मिलीं। टीम ने अवैध शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे ड्रम सहित अन्य सामग्री को जब्त किया, जबकि बड़ी मात्रा में महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया। अवैध शराब बनाने वाली भट्टियों को भी ध्वस्त किया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत मंडलोई ने बताया कि प्रदेश स्तर पर अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान जारी है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा धामनोद नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बाइट 01 प्रशांत मंडलोई, आबकारी अधिकारी (धार)

बाइट 02 मोनिका सिंह, एसडीओपी धामनोद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment