स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक्शन में सीएमओ शिवांगी सिंह बघेल, हर वार्ड रहे स्वच्छ यही हमारी प्राथमिकता

---Advertisement---

स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक्शन में सीएमओ शिवांगी सिंह बघेल, हर वार्ड रहे स्वच्छ यही हमारी प्राथमिकता

नगर परिषद बरगवां-अमलाई में सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर, प्रतिदिन वार्डों में हो रही साफ-सफाई की निगरानी, नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए परिषद प्रतिबद्ध

अनूपपुर। जिले की नगर परिषद बरगवां-अमलाई में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर स्वरूप प्रदान करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्रीमती शिवांगी सिंह बघेल लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। नगर के विकास कार्यों के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था को उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रखा है। उनका प्रयास है कि नगर परिषद के सभी 15 वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई हो और प्रत्येक वार्ड स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई दे।
सीएमओ शिवांगी सिंह बघेल के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वार्डों की सड़कों, गलियों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई को लेकर संबंधित अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, ताकि कहीं भी गंदगी जमा न हो और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। नगर को स्वच्छता के मामले में बेहतर पहचान दिलाने के उद्देश्य से परिषद द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सीएमओ शिवांगी सिंह बघेल का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नगर की पहचान और नागरिकों के बेहतर जीवन का आधार है

हमारी प्राथमिकता है कि नगर का प्रत्येक वार्ड स्वच्छ और सुंदर रहे। इसके लिए नगर परिषद का अमला लगातार प्रयासरत है। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में हमारा जितना भी योगदान हो सकता है, हम पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि नगर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में पार्षदगणों के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही नगर को बेहतर बनाया जा सकता है

सामूहिक प्रयासों से बनेगा स्वच्छ और सुंदर बरगवां-अमलाई
नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सीएमओ की सक्रियता से सफाई कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है। सीएमओ का स्पष्ट संदेश है कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हर वार्ड स्वच्छ रहे, हर गली साफ दिखे और नगर की पहचान स्वच्छता के रूप में बने, इसी उद्देश्य को लेकर नगर परिषद बरगवां-अमलाई लगातार प्रयासरत है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 12, 2026

November 12, 2026

November 12, 2026

November 12, 2026

November 12, 2026

November 12, 2026

Leave a Comment