स्वच्छता दीदीयों ने किया थाना प्रभारी का सम्मान चिरमिरी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ की सख्त कार्यवाही से बदला माहौल

---Advertisement---

 

चिरमिरी। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही से प्रभावित होकर शुक्रवार को स्वच्छता दीदीयों ने थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह का सम्मान किया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिये लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का वातावरण मजबूत हुआ है और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास भी लगातार बढ़ रहा है। इसी से प्रभावित होकर लगभग 50 की संख्या में स्वच्छता दीदीयां थाना परिसर पहुंचीं और थाना प्रभारी विजय सिंह को तिलक लगाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस दौरान स्वच्छता दीदीयों ने पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार, असामाजिक तत्वों तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता और सख्ती से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है तथा युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखने में भी मदद मिल रही है।

स्वच्छता दीदीयों ने यह भी कहा कि पुलिस की नियमित कार्यवाही से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और समाज में कानून के प्रति विश्वास बढ़ा है।

इस अवसर पर थाना प्रभारी ने स्वच्छता दीदीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाये रखना है। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती के साथ जारी रहेगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिये पुलिस हर संभव प्रयास करती रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशे के कारोबार या कानून व्यवस्था से जुड़ी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि उस पर तुरंत प्रभावी कार्यवाही की जा सके। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये आगे भी लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment