पश्चिम बंगाल में 4 एमटीपीए कोयला परियोजना की तैयारी, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

bccl coal priyojna
---Advertisement---

दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित बीसीसीएल की महत्वाकांक्षी कल्याणेश्वरी परियोजना को लेकर दुर्गापुर स्थित सृजनी ऑडिटोरियम में उच्चस्तरीय प्रशासनिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के विकास, भूमि संबंधी विषयों और पुनर्वास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने की। इस दौरान भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के सीएमडी सतीश झा समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक में डीइटी लैंड (Deity Land) एवं सरकारी भूमि से जुड़े मामलों, तेतुल धोवड़ा और मुच्ची पाड़ा के स्थानांतरण तथा परियोजना को शुरू करने की दिशा में आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रशासनिक पहलुओं की भी समीक्षा की।

प्रस्तावित कल्याणेश्वरी परियोजना को बीसीसीएल की दीर्घकालिक विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। योजना के अनुसार 25 वर्षों की अवधि में प्रतिवर्ष 40 लाख टन (4 एमटीपीए) कोयला उत्पादन क्षमता विकसित की जाएगी। परियोजना में कोल वाशरी और विद्युत संयंत्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव है।

परियोजना के संचालन से लगभग 1,800 प्रत्यक्ष और 18,000 अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं प्रथम चरण में पश्चिम बंगाल सरकार को लगभग 7,000 करोड़ रुपये के राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।

विशेषज्ञों का मानना है कि परियोजना के शुरू होने से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment