सादगी और समाजवादी विचारों के समर्थक लाल रतन सिंह का निधन

Anuppur CPI leader
---Advertisement---
  • 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बिजुरी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अनूपपुर जिला परिषद के वरिष्ठ साथी कामरेड विजय सिंह के पूज्य पिता श्री लाल रतन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका जन्म 21 जुलाई 1933 को हुआ था और 24 नवंबर 2026 को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से बिजुरी क्षेत्र सहित सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

लाल रतन सिंह जीवनभर सादगीपूर्ण जीवन जीने के साथ समाजवादी विचारधारा के मुखर समर्थक रहे। वे सामाजिक सरोकारों और समानता के विचारों से जुड़े रहे तथा अपने व्यवहार और विचारों से लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई। उनके निधन से परिवार, परिचितों और विचारधारा से जुड़े साथियों में गहरा दुख है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अनूपपुर जिला परिषद ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment