स्टोर रूम का ताला तोड़कर घरेलू सामान चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, पूरा मशरूका बरामद

---Advertisement---

स्टोर रूम का ताला तोड़कर घरेलू सामान चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, पूरा मशरूका बरामद

बिजुरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का खुलासा, आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

बिजुरी। जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रान्त मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर घरेलू सामान चोरी करने वाले आरोपी अरुण उर्फ मोनू पाटकर, निवासी माइनस कॉलोनी बिजुरी, को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया पूरा घरेलू सामान बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी आशीष तिवारी, पिता गोपाल तिवारी, उम्र 35 वर्ष, ने थाना बिजुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने डबल स्टोरी माइनस कॉलोनी स्थित क्वार्टर क्रमांक 1016 को घरेलू सामान रखने के लिए अपने कब्जे में लिया हुआ है। कमरे में ताला लगा रहता था। 20 अगस्त 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखा घरेलू सामान चोरी कर लिया। फरियादी द्वारा 25 अगस्त को थाना बिजुरी में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। प्रकरण में धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही अरुण उर्फ मोनू पाटकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पूरा घरेलू सामान बरामद कर लिया। बरामद सामान में रिलायंस कंपनी का 7 लीटर का सिल्वर कुकर, पुरानी सिल्वर की कड़ाई, दो भट्ठियां, लोहे की कड़ाई, तीन बड़े सिल्वर के गंजे, दो पीतल की गुंडी, दो स्टील की बड़ी टंकियां तथा फूल की कटोरी एवं गिलास शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार चोरी गए बर्तनों की पहचान में एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया। इन बर्तनों पर टंकण के माध्यम से फरियादी के पिता गोपाल महाराज का नाम लिखा हुआ था, जिससे बरामद सामान की पहचान और पुष्टि में पुलिस को सहायता मिली।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। बिजुरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा हुआ, बल्कि फरियादी का चोरी गया घरेलू सामान भी पूरी तरह बरामद कर लिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास सिंह, सहायक उप निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय, प्रभाकर पटेल, प्रधान आरक्षक गुपाल यादव तथा आरक्षक मनोज उपाध्याय, रवि सिंह, दवल चौहान, राजदेव सिंह और रिषी चौहान की उल्लेखनीय भूमिका रही।

बिजुरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता और तत्परता सामने आई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment