सराफा बाजार की सुरक्षा को लेकर पुलिस-व्यापारियों की अहम बैठक

---Advertisement---

 

 

लिये गये कई ठोस निर्णय

 

बैकुंठपुर। रक्षित केंद्र बैकुंठपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार 02 अप्रैल 2026 को सराफा बाजार के ज्वेलरी व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सराफा संघ और पुलिस प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे ने थाना प्रभारी राजेश तिवारी, साइबर प्रभारी विनोद पासवान और साइबर टीम के साथ व्यापारियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान बाजार में चोरी और लूट जैसी घटनाओं की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस प्रशासन ने ज्वेलरी दुकानदारों को कई अहम सुझाव दिये। दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने, ताकि चेहरा ढककर या हेलमेट पहनकर आने वाले व्यक्तियों की पहचान हो सके। अलार्म सिस्टम का उपयोग करने तथा हॉलमार्किंग को अनिवार्य रूप से अपनाने पर जोर दिया गया इसके साथ ही 2 लाख रुपयों से अधिक की खरीदारी पर पैन कार्ड अनिवार्य करने और 10 लाख रुपयों से अधिक की खरीदारी पर आय के स्रोत की जानकारी लेने के निर्देश दिये गये। व्यापारियों को आपातकालीन नंबर डायल 112, थाना प्रभारी और साइबर सेल प्रभारी के मोबाइल नंबर अपने पास रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिये भी कहा गया। पुलिस प्रशासन ने सराफा बाजार क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने का आश्वासन भी दिया।

बैठक के अंत में सराफा संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की बैठकों से व्यापारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और पुलिस और व्यापारियों के बीच समन्वय मजबूत होता है। इस दौरान जिले के सराफा बाजार के सभी प्रमुख ज्वेलरी व्यापारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment