पीएम स्वनिधि योजना से अंजू चौधरी को मिला सिलाई व्यवसाय आगे बढ़ाने का अवसर

---Advertisement---

अनूपपुर 12 अक्टूबर 2026/ शासन की प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना पथ विक्रेताओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। नगर पालिका परिषद अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 02, पतौरा टोला निवासी अंजू चौधरी सिलाई का कार्य कर अपनी आजीविका चलाती हैं। 26 वर्षीय अंजू ने कक्षा 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। सिलाई उनके रोजगार का प्रमुख साधन है और इससे होने वाली आय से वह अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती हैं। आर्थिक कठिनाइयों के बीच अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें पूंजी की आवश्यकता थी।

नगर पालिका परिषद अनूपपुर द्वारा अंजू का कामगार पोर्टल पर पंजीयन कराया गया तथा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण के लिए पंजाब नेशनल बैंक में आवेदन प्रेषित किया गया। योजना के तहत उन्हें 50 हजार रुपये की कार्यशील पूंजी ऋण के रूप में प्राप्त हुई। इस राशि से उन्हें अपने सिलाई व्यवसाय को फिर से व्यवस्थित करने और काम आगे बढ़ाने में आर्थिक मदद मिली।

सिलाई कार्य से प्राप्त आय अंजू के परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहायक है। पीएम स्वनिधि योजना से मिली आर्थिक सहायता ने अंजू को अपने हुनर के माध्यम से आजीविका चलाने में संबल प्रदान किया है। वह इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment