रक्सा के आदित्य ढाबे में बिक रही अवैध शराब, कार्रवाई कब?
कोलांचल में नशे के कारोबार पर रोक लगाने की जरूरत, पुलिस और आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल
रिपोर्टर, कैलाश पांडे
अनूपपुर। कोलांचल क्षेत्र के रक्सा गांव स्थित आदित्य ढाबे में कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री का मामला गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। यदि ढाबे पर बिना वैध अनुमति शराब बेची जा रही है, तो इसकी जांच कर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई कब होगी? शराब की आपूर्ति कहां से हो रही है और संबंधित विभाग इस पर क्या कदम उठा रहे हैं, यह भी जांच का विषय है।
कोतमा, जैतहरी, रक्सा और कोलमी क्षेत्र में पावर प्लांटों से जुड़ी औद्योगिक गतिविधियों के बीच बड़ी संख्या में श्रमिक काम कर रहे हैं। ऐसे में ढाबों और होटलों में अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी निगरानी जरूरी है। नशे का बढ़ता प्रभाव श्रमिकों के स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और सामाजिक वातावरण को प्रभावित कर सकता है।
आखिर जांच कब होगी और कार्रवाई कब? पुलिस तथा आबकारी विभाग को आदित्य ढाबे में शराब की बिक्री की वैधता और आपूर्ति के स्रोत की जांच करनी चाहिए। यदि अवैध बिक्री की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।






































































