अंतर्राष्ट्रीय किशोरी बालिका दिवस: बडलीपूरा में ‘शिक्षा हर सपने की पहली सीढ़ी’ गतिविधि आयोजित

---Advertisement---

तिरला, धार अंतर्राष्ट्रीय किशोरी बालिका दिवस के अवसर पर ब्लॉक तिरला के सेक्टर सलकनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बडलीपूरा के प्राथमिक विद्यालय में ‘शिक्षा हर सपने की पहली सीढ़ी’ गतिविधि का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक विशाल डामोर, शिक्षक लालसिंग कटारे और शिक्षक अनिल कनेल उपस्थित रहे। पर्यवेक्षक राखी देवड़ा ने बालिकाओं को स्वच्छता, शिक्षा और प्रतिदिन स्कूल में उपस्थित रहने के महत्व के बारे में समझाइश दी।

इस दौरान बालिकाओं ने अपने सपनों को साझा किया। किसी ने बड़ा होकर डॉक्टर बनने की इच्छा जताई तो किसी ने खूब पढ़कर कॉलेज जाने का सपना बताया। बालिकाओं ने अंतर्राष्ट्रीय किशोरी बालिका दिवस की पांच दिवसीय गतिविधियों में भाग लेने के लिए उत्साह दिखाया।

पर्यवेक्षक राखी देवड़ा ने कहा कि शिक्षा हर सपने की पहली सीढ़ी है। नियमित शिक्षा से ही बालिकाएं अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में पर्यवेक्षक राखी देवड़ा द्वारा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment