संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का आयोजन, विधायक नीना वर्मा ने बाबा साहब अंबेडकर को किया नमन

Dhar-samvidahndiwas
---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार, 26 नवंबर 2026। भाजपा जिला कार्यालय धार में गुरुवार को संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर विधायक नीना वर्मा ने कहा कि हमारा संविधान सामाजिक न्याय, समानता एवं राष्ट्रीय एकता का आधार है। संविधान निर्माण में बाबा साहब का योगदान और गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जा रहा है, जिससे संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती, मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता लोकेश राजपुरोहित, अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश जलोदिया, विशेष अतिथि सुरेश राजपुरोहित, प्रमोद टोंगिया, जिला महामंत्री देवेंद्र सोनोने मंचासीन रहे।

मुख्य वक्ता लोकेश राजपुरोहित ने कहा कि संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतंत्र, समरसता और नागरिक अधिकारों का आधार स्तंभ है।

कार्यक्रम में प्रबुद्धजन, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के सम्मान और बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी संजय शर्मा द्वारा दी गई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment