ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार,। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धार के तत्वावधान में जिला न्यायालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती ममता जैन ने की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। इस दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता जैसे संवैधानिक आदर्शों को अपने आचरण में अपनाने और संवैधानिक दायित्वों के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्रीमती मेरी गाग्ररेट फ्रांसिस डेविड, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्रीमती पावस श्रीवास्तव, चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती संगीता पटेल, जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रामसहारे राज, पंचम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री चौधरसिंह शैयाम, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती सविता ठाकुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नताशा शेख पटेल सहित जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया। अंत में सभी ने संविधान की रक्षा और उसके आदर्शों के पालन का संकल्प लिया।













































