सड़क सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: अनूपपुर में बड़े वाहनों पर लगाई गई रेडियम पट्टी

Traffic Police - Anuppur
---Advertisement---

अनूपपुर 28 नवम्बर 2026/ जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह गौतम के नेतृत्व में अनूपपुर-चचाई मार्ग पर आवागमन करने वाले बड़े वाहनों में रेडियम पट्टी लगाई गई।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम द्वारा बड़े वाहनों के पीछे एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर रेडियम पट्टी लगाई गई। इससे रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बेहतर होगी तथा पीछे से आने वाले वाहन चालकों को दूर से ही वाहनों की पहचान करने में आसानी होगी। विशेषकर कम रोशनी एवं धुंध की स्थिति में रेडियम पट्टी सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने में सहायक होगी।

इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह गौतम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि वाहन चालक निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, तेज गति से वाहन चलाने से बचें तथा रात्रि के समय विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने और स्वयं के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का ध्यान रखने की समझाइश दी।

परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, वाहनों की दृश्यता बढ़ाना तथा आम नागरिकों की यात्रा को सुरक्षित बनाना है। विभाग द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kotadol Police Chhatishgarh

November 28, 2026

Karanpthar police

November 28, 2026

Traffic Police - Anuppur

November 28, 2026

Anuppur - AITUC

November 28, 2026

Anuppur Collector

November 28, 2026

सड़क सुरक्षा अनूपपुर

November 27, 2026

Leave a Comment