एटक के राष्ट्रीय महाधिवेशन में छत्तीसगढ़ का बढ़ा सम्मान, अजय विश्वकर्मा बने राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य

Anuppur - AITUC
---Advertisement---

बेंगलुरु। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) का 43वां राष्ट्रीय महाधिवेशन 22 से 26 नवंबर तक बेंगलुरु में संपन्न हुआ। महाधिवेशन में देशभर से करीब 1500 प्रतिनिधियों के साथ 16 देशों के 44 अंतरराष्ट्रीय श्रमिक नेताओं ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ से 17 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

महाधिवेशन में श्रमिकों के अधिकार, चार श्रम संहिताओं, सामाजिक सुरक्षा, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं तथा केंद्र सरकार की नीतियों पर व्यापक चर्चा हुई। आगामी तीन वर्षों के लिए नई राष्ट्रीय समिति का गठन किया गया।

महाधिवेशन में छत्तीसगढ़ को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला। छत्तीसगढ़ एटक के अध्यक्ष एवं संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) के महासचिव कामरेड अजय विश्वकर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के श्रमिक संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है

महाधिवेशन में कामरेड के. सुब्बारायण को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कामरेड अमरजीत कौर को राष्ट्रीय महासचिव चुना गया। नई राष्ट्रीय समिति में 350 से अधिक जनरल काउंसिल सदस्य और 90 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए। सम्मेलन ने श्रमिक अधिकारों की रक्षा और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kotadol Police Chhatishgarh

November 28, 2026

Karanpthar police

November 28, 2026

Traffic Police - Anuppur

November 28, 2026

Anuppur - AITUC

November 28, 2026

Anuppur Collector

November 28, 2026

सड़क सुरक्षा अनूपपुर

November 27, 2026

Leave a Comment