सबसे ज्यादा किसानों से गेहूं खरीदने में एमपी नंबर-1, सीएम डॉ. यादव बोले- किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार

---Advertisement---

प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन ने अन्नदाता के नाम जारी किया संदेश

सरकार ने की 1 करोड़ 4 लाख 31 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित सर्वोपरि

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्नदाताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी सरकार किसानों के हित में लगातार काम करती रहेगी। दरअसल, सीएम डॉ. यादव के किसानों के लिए किए गए प्रयास सफल होने लगे हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने पूरे देश में सर्वाधिक किसानों से गेहूं खरीदकर रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश इस मामले में नंबर-1 पर है। इस परिणाम पर सीएम डॉ. मोहन ने खुशी जाहिर की और जनता के लिए संदेश जारी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश के किसानों और प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं। किसी राज्य ने अगर पूरे देश में सर्वाधिक किसानों से गेहूं खरीदा है, तो वो मध्यप्रदेश है। मध्यप्रदेश ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1 करोड़ 4 लाख 31 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि गेहूं खरीदी के दौरान किसानों की संख्या सबसे ज्यादा होने में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर है। और, सर्वाधिक लंबे समय तक किसी राज्य ने गेहूं खरीदी की व्यवस्था जारी रखी, तो वो भी मध्यप्रदेश है।

 

*लघु किसानों से खरीदी पहले*

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि जब मैं अपने सर्वाधिक गेहूं उपार्जन वाले राज्य की तरफ देखता हूं तो गेहूं की मात्रा में भी पंजाब के बाद मध्यप्रदेश का दूसरा स्थान है, जिसके पास गेहूं का इतना विपुल उत्पादन होने के बाद उसने खरीदी की है। मध्यप्रदेश में पहली बार हमने लघु किसान, मध्यम श्रेणी के किसान का गेहूं खरीदने का निर्णय किया। हमने छोटे किसानों से लगभग 32. 72 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की। मुझे बताया गया है कि लगभग पौने चौदह लाख किसानों का समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा गया है। जिन किसानों ने पंजीयन कराया था, उनका गेहूं गोडाउन तक पहुंच चुका है।

 

*किसान कल्याण वर्ष में यह परिणाम खास*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य एशिया और पश्चिम एशिया में उत्पन्न विषम परिस्थितियों के बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए हमने यह गेहूं खरीदी की है। किसान कल्याण वर्ष में यह परिणाम खास है। हमने 24 हजार करोड़ से ज्यादा की धनराशि प्रेषित की है। हमने किसानों से समर्थन मूल्य 2585 रुपये और 40 रुपये बोनस अर्थात 2625 रुपये क्विंटल गेहूं खरीदा है। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण हमारी प्रतिबद्धता है। आने वाले समय में एमएसपी बढ़ती जाएगी और किसान कल्याण के काम तेज होंगे। गेहूं का इतना उत्पादन होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हमारी सरकार किसान कल्याण के काम लगातार करती रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment