नशीले इंजेक्शन मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 24 इंजेक्शन बरामद

---Advertisement---

नशीले इंजेक्शन मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 24 इंजेक्शन बरामद

एमसीबी/चिरमिरी। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी महेश नायक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 24 नशीले इंजेक्शन बरामद किये हैं जिनकी अनुमानित कीमत 8,400 रुपये बताई गई है

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना चिरमिरी पुलिस ने पूर्व में नशीले इंजेक्शन के मामले में आरोपी आशीष जायसवाल पिता स्व. रामलखन जायसवाल उम्र 38 वर्ष निवासी टिकरापारा बड़ा बाजार चिरमिरी को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से रेक्सोजेसिक बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन 26 नग और एविल फेनिरामाइन इंजेक्शन 26 नग कुल 52 इंजेक्शन बरामद किये गये थे। इनकी कीमत करीब 18,200 रुपये थी। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त स्कूटी और मोबाइल सहित कुल 53,200 रुपये का मशरूका जब्त किया गया था। आरोपी आशीष जायसवाल को 17 सितंबर 2026 को धारा 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। मामले में शामिल दूसरा आरोपी महेश नायक पिता राजू नायक निवासी टिकरापारा घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश और पतासाजी में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को टिकरापारा से पकड़ लिया

पूछताछ में आरोपी द्वारा मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने और नशीले इंजेक्शन छोटी बाजार स्थित कब्रिस्तान के पास छिपाकर रखने की जानकारी दी गई। आरोपी की निशानदेही पर गवाहों की मौजूदगी में पुलिस ने रेक्सोजेसिक बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन 12 नग और एविल फेनिरामाइन इंजेक्शन 12 नग कुल 24 नशीले इंजेक्शन बरामद किये। बरामद इंजेक्शनों की अनुमानित कीमत 8,400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी महेश नायक को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के लिये न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक वासुदेव परगनिहा, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक, आरक्षक सुरेश तिग्गा, सैनिक प्रमोद और रामजी गुप्ता सहित थाना चिरमिरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एमसीबी पुलिस ने कहा है कि जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

Leave a Comment