जमुनिया प्राथमिक विद्यालय में श्रीकांत शुक्ला ने बच्चों को बांटी ब्रांडेड घड़ियां और मिठाई, स्कूल के उन्नयन की उठाई मांग
विद्यालय में भवन और पेयजल की कमी दूर करने शासन-प्रशासन से की मांग, पांचवीं तक के स्कूल को आठवीं तक उन्नत करने का प्रस्ताव

जमुना कोतमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 21 सितंबर को हिंद कोयला मजदूर सभा जमुना-कोतमा क्षेत्र के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीकांत शुक्ला ग्राम पंचायत जमुनिया स्थित शासकीय प्राथमिक पाठशाला पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों को उपहार स्वरूप एचएमटी कंपनी की ब्रांडेड घड़ियां एवं मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
कार्यक्रम के दौरान श्रीकांत शुक्ला ने विद्यालय की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शासन-प्रशासन से भवन की कमी दूर करने, पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने तथा प्राथमिक विद्यालय को पांचवीं से बढ़ाकर आठवीं कक्षा तक उन्नत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के इस विद्यालय में शत-प्रतिशत बच्चे आदिवासी एवं गरीब परिवारों से आते हैं। ऐसे में इन बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है
बच्चों को उपहार देकर किया प्रोत्साहित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीकांत शुक्ला ने विद्यालय के विद्यार्थियों को घड़ियां एवं मिठाई वितरित की। उन्होंने बच्चों से शिक्षा के प्रति रुचि बनाए रखने, नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया
उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के छोटे-छोटे प्रयास उनके भीतर उत्साह और आगे बढ़ने की प्रेरणा पैदा करते हैं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन मिले, इसके लिए समाज के लोगों को भी आगे आना चाहिए
कार्यक्रम में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किए गए। इनमें कक्षा पहली की आयुषी सिंह, सुहानी सिंह, पूजा कॉल, सखी बैग, साहिल सिंह, कृष्ण सिंह, प्रियंका यादव, आदित्य सिंह एवं पीछु सिंह सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।
कक्षा दूसरी में अंकिता सिंह, जानवी सिंह, पल्लवी सिंह, अभि सिंह, पूर्व सिंह, पुष्पेंद्र भारतीय, कृष्णा भारतीय, समीर सिंह एवं चंदन भारतीय को पुरस्कृत किया गया। कक्षा तीसरी की राधा सिंह, माही सिंह, अनीशा सिंह, पलक सिंह एवं प्रिया सिंह को भी उपहार प्रदान किए गए।
इसी प्रकार कक्षा चौथी की श्रेया सिंह, रागनी कॉल, राजेश सिंह, राजी सिंह, दीपक भरिया, मनोज भारतीय, रानी भारतीय, प्रदीप कॉल एवं अभिनंदन भारतीय सहित कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों रितिका यादव, प्रभा सिंह, आकांक्षा सिंह एवं सुनील सिंह को उपहार देकर सम्मानित किया गया
श्रीकांत शुक्ला बोले- पंचायत से प्रस्ताव बनवाकर शिक्षा और विकास के लिए करेंगे प्रयास
कार्यक्रम के दौरान श्रीकांत शुक्ला ने ग्राम पंचायत जमुनिया में विकास कार्यों की स्थिति पर भी अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ग्राम पंचायत में उपसरपंच हैं और पंचायत के कार्यकाल का लगभग एक वर्ष शेष है ऐसे में बचे हुए समय में गांव की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके निराकरण के लिए प्रयास किए जाने चाहिए
श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि पंचायत से आवश्यक विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर सचिव को दिए जाएं, ताकि उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाकर स्वीकृति दिलाने की दिशा में काम किया जा सके उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत जमुनिया के विकास के लिए जहां भी आवश्यकता होगी, वहां अपनी ओर से सहयोग करने का प्रयास करेंगे
उन्होंने स्पष्ट किया कि गांव के विकास के लिए केवल एक विभाग या संस्था पर निर्भर रहने के बजाय उपलब्ध सभी माध्यमों का उपयोग किया जाना चाहिए। चाहे विकास कार्य कोल इंडिया अथवा संबंधित कोयला क्षेत्र के माध्यम से संभव हो या राज्य शासन की योजनाओं के जरिए, उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक कार्य कराए जा सकें
श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि विद्यालय में भवन की कमी और पानी की समस्या को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। बच्चों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त कक्ष, स्वच्छ पेयजल और आवश्यक सुविधाएं मिलना जरूरी है उन्होंने विद्यालय को आठवीं कक्षा तक उन्नत किए जाने की मांग करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए शुरुआती स्तर पर ही बेहतर अवसर मिल सकेंगे
उन्होंने कहा कि जमुनिया के बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है गांव के लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों को मिलकर विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने चाहिए, ताकि शासन-प्रशासन के समक्ष समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखा जा सके उन्होंने भरोसा दिलाया कि उपलब्ध संसाधनों और संबंधित संस्थाओं के सहयोग से अधिक से अधिक विकास कार्य कराने का प्रयास करेंगे
संतोष चौरसिया ने कहा- ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिलना जरूरी
कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय स्वतंत्र पत्रकार संघ जिला अनूपपुर के अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर मजबूत करने के लिए विद्यालयों में पर्याप्त भवन, स्वच्छ पेयजल, शिक्षण सुविधाएं और उच्च कक्षाओं तक पढ़ाई की व्यवस्था होना बेहद आवश्यक है जमुनिया प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चे आदिवासी एवं गरीब परिवारों से आते हैं, इसलिए उनके लिए शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना विशेष महत्व रखता है उन्होंने कहा कि बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित करना सराहनीय पहल है, लेकिन इसके साथ विद्यालय की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान भी जरूरी है विद्यालय को आठवीं कक्षा तक उन्नत करने की मांग पर संबंधित विभागों को गंभीरता से विचार कर आवश्यक प्रस्ताव एवं कार्रवाई आगे बढ़ानी चाहिए, ताकि ग्रामीण बच्चों को अपने ही क्षेत्र में आगे की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके
शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता की बच्चों को उपहार वितरण के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वतंत्र पत्रकार संघ जिला अनूपपुर के अध्यक्ष संतोष चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
कार्यक्रम के माध्यम से जहां बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया, वहीं विद्यालय की समस्याओं और ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। अब ग्रामीणों की निगाहें शासन-प्रशासन की ओर हैं कि विद्यालय में भवन एवं पेयजल की कमी दूर करने तथा पांचवीं से आठवीं कक्षा तक उन्नयन की मांग पर कब तक ठोस पहल की जाती है


































































