कोतमा। देवउठनी ग्यारस के साथ ही मांगलिक एवं धार्मिक कार्यों की शुरुआत हो गई है।सोमवार को कोतमा नगर में महिलाओं द्वारा सुहागली माता की पूजा, व्रत एवं कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। नगर की वंदना बरसैंया के द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
पूजा आयोजन के दौरान सुबह से ही महिलाओं ने व्रत रखकर धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां कीं। इसके बाद सुहागली माता की पूजा-अर्चना कर सुहाग सामग्री अर्पित की और माता से अखंड सौभाग्य एवं परिवार की मंगलकामना का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा एवं पूजन के पश्चात महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही एक-दूसरे को सुहाग सामग्री का आदान-प्रदान कर बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर दीप्ति जायसवाल, प्रियंका ताम्रकार, वैशाली ताम्रकार, छाया सोनी, सीमा ब्यौहार, तृप्ति सिंह, गीता अग्रवाल, हर्षा मोटवानी, प्रतिपाल सिंह, पूजा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। धार्मिक आयोजन के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
सुहागली माता की पूजा में उमड़ी महिलाओं की आस्था, अखंड सौभाग्य की मांगी कामना
By: संतोष चौरसिया संपादक (कोयलांचल न्यूज )
On: Monday, November 23, 2026 5:31 PM












































