मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने हेमराज पाव के जीवन को दी नई रफ्तार, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान

---Advertisement---

अनूपपुर 3 नवंबर 2026- शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत गोइंद्रा, जनपद पंचायत कोतमा निवासी हेमराज पाव को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे उनके जीवन में आवागमन की नई सुविधा और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय जुड़ गया है।

एकलव्य आवासीय विद्यालय, अनूपपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल, कलेक्टर श्री रत्नाकर झा एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी द्वारा हेमराज पाव को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से अब हेमराज पाव के लिए दैनिक आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सहज और सुविधाजनक हो सकेगा। उन्हें अपने आवश्यक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की परेशानी से राहत मिलेगी तथा वे अपनी सुविधानुसार विभिन्न स्थानों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। यह सुविधा न केवल उनके आवागमन को सरल बनाएगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास, सम्मान और स्वावलंबन को भी नई मजबूती प्रदान करेगी।

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की सौगात मिलने पर हेमराज पाव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल तथा जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment